सोनभद्र से चिरंजीवी दुबे की खबर
• चकबन्दी कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश
सोनभद्र। जनपद में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में जनपद के चकबन्दी प्रक्रिया में प्रचलित ग्रामों ‘की समीक्षा बैठक आयोजित हुईड बैठक मे बताया गया कि वर्तमान में कुल 51 ग्राम चकबन्दी की विभिन्न अवस्थाओं- तरमीम, पड़़ताल, मालियत, सत्यापन खतौनी और चक निर्माण पर हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों ‘को निर्देशित किया कि सभी कार्यवाही निर्धारित मानक और समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराई जाए।

साथ ही सबसे पुराने लम्बित “ग्राम भैसवार और सुकृत की चकबन्दी प्रक्रिया को ‘प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। बैठक में उपसंचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी, सभी चकबन्दी अधिकारी और सहायक चकबन्दी अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबन्दी कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता और जनता के हित को ध्यान में रखकर नियमानुसार सम्पन्र होनी चाहिए।











