लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: स्व० रमेश दत्त मिश्रा की प्रथम बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव(वाराणसी)। ग्रामीण पत्रकार स्व० रमेश दत्त मिश्रा के प्रथम बरसी के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह समारोह उनके निवास स्थान कुड़ी में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बरसी पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा से हुई।

उनके परिजन, मित्र और शुभचिंतक एकत्रित हुए और उन्हें याद करते हुए उनके जीवन के अनुभवों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। स्व० रमेश दत्त मिश्रा के निधन से हुए खालीपन को महसूस करते हुए सभी ने उन्हें याद किया। परिवार के सदस्यों में मुखिया अखिलेश दत्त मिश्रा, इन्द्र दत्त, विकास दत्त मिश्रा, प्रकाश दत्त, अरविंद, रविन्द्र, आशुतोष, अर्पित, अंकित, प्रखर, शिखर, श्लोक ,हरीओम,मानस, ध्रुव,राघव जी एवं समस्त मिश्र परिवार शामिल रहे। बरसी पर परिवार की ओर से उनके बड़े पुत्र अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आज इस मौके पर इतने लोगों को हमारे बीच देखकर हमें महसूस हो रहा है कि पिता जी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनका दिखाया हुआ रास्ता और आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”
समारोह का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment