विशाल गुप्ता/बीजपुर
• एनर्जियो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पुजा
बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में बुधवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर स्थित एनर्जियो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड स्टेज-1,2 को भव्य रूप से सजाकर बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विधिपूर्वक स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
पूजा समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं साईड इंचार्ज विद्या संकर पांडेय मानते एवं अन्य अधिकारियों नें विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा एवं हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर परियोजना कंपनी सहित अन्य विभागों के साथ-साथ संविदा कंपनियों द्वारा भी श्रद्धा पूर्वक पूजा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एनर्जियो प्रोजेक्ट समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। समारोह में एनर्जियो महाप्रबंधकगण, विभिन्न मित्सुबिशी के प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन परियोजना परिसर में श्रद्धा, सहयोग और सौहार्द का संदेश देने के साथ-साथ कार्य संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था को मजबूत करने वाला रहा। इस मौके पर विशाल गुप्ता,अतुल पांडेय, अभिजीत, राजकुमार,राघवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे हैं।












