लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सेन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला मे मिशन शक्ति फेज 5 तथा साइबर जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

सोनभद्र। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी महोदय श्री रणधीर मिश्रा एंव श्रीमती चारु द्विवेदी (नोडल मिशन शक्ति), प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री कुमुद शेखर सिंह मय चोपन पुलिस टीम तथा चौकी प्रभारी डाला श्री आशीष पटेल द्वारा सेन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला थाना चोपन सोनभद्र मे मिशन शक्ति फेज 5 तथा साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम मे प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र श्री मु0 नदीम, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सविता सरोज, कालेज के डारेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षकगण एंव अन्य स्टाफ के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केटिग, फेक लोन एप्प जैसे साइबर अपराध तथा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी ।

इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी महोदय श्री रणधीर मिश्रा व श्रीमती चारु द्विवेदी द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा-सशक्तिकरण, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ होने लैंगिक अपराध, नये कानून, सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1090,1098, 102,101 112, 108, 1076,1930, 181, डिजिटल अरेस्ट व शासन की योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment