सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। जनपद के नगवा ब्लॉक के कजियारी में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसी दौरान अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा की इस अभियान से लोग जुड़ रहे हैं ये अभियान जनपद में हरियाली लाने के साथ ही जनपद का वातावरण शुद्ध कर देना हम सब की जिम्मेदारी नहीं अपितु जबाबदारी है। और लोगों को अपने घर के आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।
नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक
उन्होंने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया साथ ही परिवार की एकता कैसे बनी रहे इस पर चर्चा हुई और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कि अधिक से अधिक पेड़ लगाया जाय। उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर माधव खरवार सिपाही बिन्द ईश्वर प्रसाद बबलू प्रजापति बबुन्दर यादव संदीप प्रजापति बाबूलाल अग्रहरी भागीरथी खरवार मुकेश खरवार विमलेश याद रामनरायण प्रजापति राजेश प्रजापति गोविन्द प्रजापति फुलगेना बारमति कतवारी काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।











