लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जल जीवन मिशन के कार्यदाई एजेंसी द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक हुआ जख्मी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद्र गुज्जर/बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना अंतर्गत नवटोला में जल जीवन मिशन के कार्यदाई एजेंसी द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर युवक जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र गीताशरण विश्वकर्मा गुरुवार की शाम अपने दो पहिया वाहन से गृह निवास नेमना की ओर आ रहा था कि नवाटोला के समीप जल जीवन मिशन अंतर्गत जमीन के अंदर सड़क किनारे पाइपलाइन डालने के लिए कार्यदाई एजेंसी द्वारा खोदे गए गए गड्ढे में गिर गया और चोटिल रूप में अचेत हो गया।

आस-पास के लोगों ने दिया परिजनों को खबर व पहुंचाया अस्पताल

पास पड़ोस के लोगों ने गिरे हुए युवक को देख तत्काल उसके परिजनों को बुलाया और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने इसकी हालत सामान्य बताया है। बता दें क्षेत्र में सड़क किनारे ऐसे अनेक गड्ढे खोदे गए हैं जो राहगीरों को दुर्घटना के संकेत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार कार्यदाई एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस गड्ढे को ढकने के लिए कहां गया है किन्तु अधिकारियों को अब तक जिम्मेदारियों की कोई फर्क नही।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment