लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: श्रीश्याम प्रेमी मंडल बैढ़न की बैठक संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता बीजपुर

श्रीश्याम जन्मोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने पर दिया गया जोर

बीजपुर(सोनभद्र)। निकट सीमावर्ती बैढन में श्रीश्याम प्रेमी मंडल की बैठक शुक्रवार देर शाम स्थानीय होटल राजकमल में मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आगामी 5 नवंबर को रामलीला ग्राउंड बैढ़न में आयोजित होने वाले तृतीय वार्षिक श्रीश्याम जन्मोत्सव को धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सभी को श्रमदान कर सहयोग देना होगा। प्रत्येक सदस्य को दायित्व सौंपे जाएंगे ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है, इसलिए हमें भी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करना चाहिए।

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण बंसल व डॉ. डी.के. मिश्रा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर इस आयोजन को भव्य, दिव्य और अद्भुत बनाने में अपनी पूरी शक्ति लगाएं।समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत संजीव अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि श्याम प्रेमियों की एकजुटता ही आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक के दौरान मंडल के सचिव अंकुश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी और मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।मुख्य यजमान के चयन हेतु सभी सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी लॉटरी प्रणाली अपनाई गई। वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच वरिष्ठ सदस्य गोविंद पांडेय द्वारा निकाली गई पर्ची में श्री रामरतन अग्रवाल का नाम मुख्य यजमान के रूप में घोषित हुआ। इस घोषणा पर उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी।बैठक के दौरान नए सदस्यों का माला, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।इस अवसर पर अजय अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमरदीप भरुका, सुभाष चंद्र वैश, रमेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, भानु अग्रहरि, विनोद शाह, शिवेंद्र पांडे, अनुराग भरतिया, मनीष अग्रवाल, संतोष गोयल, चेतन लोहिया, गौरव केशरी, अमन गुप्ता साहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment