लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अप्रशिक्षित एल टी बन कर रहें मरीजो की खून जांच, मन गढ़ंत रिपोर्ट देकर जिंदगी से कर रहें खिलवाड़

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता बीजपुर

• पीड़ित ने मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाई की लगाई गुहार

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर बाजार श्री राम चौक, डोडहर मोड़, कालोनी गेट, चेतवा, जरहा, पिंडारी  सेवकामोड सहित विभिन्न चट्टी चौंराहो पर बड़े बड़े बोर्ड बैनर लगाकर खुलेआम संचालित हो रहें पैथोलॉजी सेंटर ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। पैथोलॉजी सेंटरों पर पहुंचे बीमार लोगो को गलत रिपोर्ट देने के कई बार मामला उजागर हो चुका है लेकिन विभागीय कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर शील कर दिया जाता है। फिर विभाग की मेहरबानी से बोर्ड बैनर बदल कर फिर संचालन शुरु हो जाता है। फिलहाल ताजा मामला एनटीपीसी कालोनी निवासी जयप्रकाश गुप्ता पुत्र मदन प्रसाद गुप्ता को विगत कुछ दिनों पहले बुखार होने पर सबसे पहले आरोग्य पैथोलॉजी सेन्टर जांच कराया जहां नार्मल रिपोर्ट दे दिया गया। संदेह होने पर दो दिन बाद अल्फा लैब पैथोलॉजी सेन्टर पर जांच कराया गया जहां दोनो के रिपोर्ट में अंतर आने पर तनावग्रस्त हो गए और फिर पीड़ित बैढन में डा0 गंगा वैश्य को रिपोर्ट दिखाने पर फिर वह जांच के लिए एडवाइज किए जांच के बाद इन दोनो के रिपोर्ट में काफ़ी अंतर पाया गया।

इनके रिपोर्ट के आधार पर अगर हम दवा लेते तो हमारा जान जा सकता था पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र व रिपोर्ट भेज कर निस्पक्ष जांच कराकर ऐसे फर्जी पैथालोजी सेंटरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। ताकि अन्य मरीजों के साथ ऐसा पुनरावृति न हो।इस बाबत नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव सोनभद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा है शिकायत मिली है संबंधितों कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment