सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में चोरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर में घुस कर चोरी कर रहा था। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव निवासी सीताराम पुत्र विदेशी ने सोमवार की देर शाम डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया कि एक युवक उसके घर में चोरी करने के लिए घुसा है। पुलिस को सूचना देने के बाद सीताराम ने ग्रामीणों की मदद से उक्त चोर को रंगेहाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने रंगे हाथ चोरी करते पकडे़ गए युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने गिरफ्तार चोरी के आरोपी भैयाराम पुत्र रामसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि चोरी, लूट या किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। कहाकि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।











