लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिकअप पेड़ से टकराई महिला गंभीर रूप से घायल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को शाम को किरबिल गांव के पास बीजपुर मुर्धवा मार्ग के पर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई पिकअप में सवार 40 वर्षीय महिला राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जहां घटना के बाद चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार घायल महिला राजकुमारी 40 वर्ष थाना बभनी के घघरी गांव की निवासी गुलाब दास की पत्नी है जहां एंबुलेंस 108 की सहायता से सी एच सी म्योरपुर में लाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं महिला के भतीजे ने बताया की राजकुमारी रेणुकूट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान छत्तीसगढ़ से आ रही एक पिकअप में बैठ गई और किरबिल गांव से पहले पिकअप तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे राजकुमारी को सिर में गंभीर चोटे आई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment