उदय चन्द गुर्जर/बीजपुर
सोनभद्र(बीजपुर)|स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला बुड़ा के रामकृपाल जायसवाल पुत्र स्व सुखदेव जायसवाल उम्र 50 वर्ष मंगलवार को तकरीबन 11 बजे अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोताई करने जा रहे थे की ट्रैक्टर अनियत्रित होकर पलटा और टैक्टर चालक नीचे दब गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई घर सूचना मिलने पर आनफान में परिजनों ने पहुंचकर टैक्टर को उठाया ग्राम प्रधान ने बीजपुर थाना प्रभारी को सूचित किए पुलिस ने शव को अपने कंब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई करते हुए पोस्मार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।












