लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: 10 नंबर को हिंडालको मैदान में 19वीं फेडरेशन कप गेम्स व 15वीं फेडरेशन कप ओपन साइकिल पोलो टीम का चयन परीक्षण

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विक्की यादव/रेणुकूट

रेणुकूट। हिंडालको फुटबॉल ग्राउंड में 19वीं फेडरेशन कप गेम्स एवं 15वीं फेडरेशन कप ओपन साइकिल पोलो टीम के चयन परीक्षण आगामी 10 नवम्बर को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए साइकिल पोलो टीम के कोच प्रमोद तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम के गठन हेतु यह चयन परीक्षण राज्य स्तरीय प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इनमें 19वीं फेडरेशन कप गेम्स का आयोजन 16 नवम्बर से 18 नवंबर तक राजस्थान में प्रस्तावित है। कोच प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 10 नवम्बर की प्रातः 8 बजे हिंडालको फुटबॉल ग्राउंड पर समय से उपस्थित होना अनिवार्य है।

खिलाड़ियों के चयन में तकनीकी दक्षता, खेल कौशल, टीम भावना एवं प्रदर्शन की निरंतरता जैसे मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह चयन परीक्षण उत्तर प्रदेश साइकिल पोलो संघ की देखरेख में संपन्न होगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची संघ द्वारा अनुमोदन उपरांत सार्वजनिक की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधा एवं व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment