लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: प्रेस क्लब बीजपुर का पुनः गठन-राम प्रवेश गुप्ता अध्यक्ष व रघुराज सिंह बने महामंत्री

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विजय सोनी/बीजपुर

  • प्रेस क्लब बीजपुर का गठन एक वर्ष के लिया गया

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय पत्रकारों की शुक्रवार को एक बैठक बस स्टेंड आहूत की गई। बैठक वरिष्ठ पत्रकार संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के बारे में विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से रामप्रवेश गुप्ता को अध्यक्ष, रघुराज सिंह को महामंत्री , संदीप राय व रविन्द्र श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, राम जियावन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा को सचिव, विशाल मोदनवाल व विजय सोनी को संगठन मंत्री, तथा नीरज गुप्ता को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। क्लब के संरक्षक की जिम्मेदारी रामबली मिश्रा, संजय अग्रवाल, विजय पटेल व रविंद्र पांडे को दी गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित महामंत्री रघुराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो समाज की आवाज को सही तरीके से निष्पक्ष रूप से उजागर करता है। इसलिए हमें इसकी गरिमा बनाए रखनी होगी आगे उन्होंने कहा कि यह क्लब हमें निश्चय ही एकजुट करने का काम करेगा। जिससे हम एक दूसरे से सीख सकें व एक दूसरे का मार्गदर्शन कर सकें साथ ही अपने पेशेवर हितों की रक्षा भी कर सकें। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उन्हें सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामबली मिश्रा ने किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment