लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: कुत्ता काटने से एक गाय हुई पागल, बाजार में आतंक का माहौल, दहशत में जनजीवन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विजय सोनी/बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय बाजार में एक पागल गाय के आतंक से दहशत का माहौल है।पूर्ण रूप से विक्षिप्त हुई गाय लोगों को दौड़ा कर काट रही है तो उठा उठा कर पटक रही है।बताया जाता है कि गाय को किसी कुत्ते ने कभी काट लिया था जिसके कारण वह अब पागल होकर कुत्तों जैसे आचरण कर रही है।शुक्रवार की शाम गाय भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र के श्रीराम चौक पर पहुँच कर लोगों को दौड़ाना शुरू किया तो पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया।इस दौरान कुछ युवकों ने हिम्मत कर के गाय को किसी तरह काबू में कर के रस्सी से बांध कर गिरा दिया।

तमाशा देखने के लिए बीजपुर बाजार में लगी भीड़

तमाशा देखने उमड़ी भीड़ में किसी ने प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी।घटना स्थल पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने रस्सी से बांध कर गिराई गयी गाय को खोलवा दिया और बाजार से सब्जी मंडी की ओर भगा दिया गया।लोगों में अंदेशा है कि गाय फिर आएगी और वही हरक्क्त करेगी।बताया गया कि अब तक गाय के कारण दर्जनों लोग चोटिल हुए हैं।लोगों ने सम्बन्धित अधिकारी से संज्ञान लेने की माँग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment