म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरही निवासी बुधई आरोप लगाया कि कि हमारे नजदीकी स्थल पर सार्वजनिक हैंड पाइप लगा हुआ है और वह कई दिनों से खराब है जिसको बनवाने के लिए जब ग्राम प्रधान से कहा जा रहा है तो ग्राम प्रधान कह रहे है कि सात हजार रूपए बनवाने में लगेगा जबकी एक हजार देने पर बनाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में लिखित सूचना ब्लॉक प्रमुख को प्रेषित किया गया है। वही मीडिया कर्मी ने जब ग्राम प्रधान पति खैरही सीताराम को फोन लगाकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हां वह हैंड पाइप खराब है वहां पर रिबोर की जरूरत है क्योंकि वह हैण्ड पाइप बनाने लायक नहीं है बोर धस गया है जब सरकारी आदेश आएगा तो वह हैंड पाइप रिबोर करा दिया जाएगा। वही ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख से मंगल यादव, शिवराम यादव, सत्यनारायण यादव, राम इकबाल, सलीम खान संतोष कुमार, जौगाद, राम विकास ,असगर अली, आदि ने तत्काल रिबोर कराकर हैंड पाइप लगावाए जाने की मांग किये हैं।











