लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी (सोनभद्र): क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरगी गांव निवासी 50 वर्षीय अवधेश कुमार (पुत्र बैजनाथ) अपने साढ़ू के घर निरुई्यादामर गए थे। रात में जब वे अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी जोरूखाड़ गांव के पास विढ़मगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में इलाज और पुलिस की कार्रवाई
आसपास मे मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल अवधेश को सड़क से उठाकर किनारे किया और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुद्धी पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शाह आलम अंसारी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के मुताबिक, उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कुछ दूरी पर अपनी पिकअप खड़ी कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment