म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर रेंज क्षेत्र के डढ़ीहरा ग्राम पंचायत में जंगल किनारे वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की विभाग ने जंगल किनारे 5 हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी यह कार्रवाई रेंजर जबर सिंह को मिली शिकायत के बाद की गई शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग गांव में जंगल की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और आगे की अतिक्रमण की फिराक में और हैं शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेंजर ने वन दरोगा विद्या पांडे, गोविंद शाह और बीट के वचनों को मौके पर भेजो टीम को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए वन विभाग की टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों मौके से भाग खड़े हुए वन विभाग ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर कब्जा किए गए स्थान पर गड्ढे खुदवा दिए। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने भी वन भूमि पर अवैध कब्जा का प्रयास किया तो नियमाअनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेंजर जबर सिंह इस संबंध में बताया कि वन भूमि पर कब्जा करना पेड़ काटना या बालू, बोल्डर निकलना गैरकानूनी है उन्हें ग्रामीणों से वनों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया उन्होंने जोर देकर कहा कि जंगल सभी के लिए उपयोगी है और किसी को भी अवैध कब्जे का अधिकार नहीं है इस तरह से वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी।










