म्योरपुर/ राजाराम
सोनभद्र म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी में कई जगहों पर सरस्वती पूजा का आज शनिवार को विसर्जन किया गया वही एक भीतरी बांधा टोला मे भी सरस्वती पूजा का विसर्जन किया गया जहां पर छठ घाट के लिए पहले से ग्राम पंचायत से पोखरा खोदा गया है इस पोखरे पर कई सालों से छठ भी मनाया जाता रहा है आने वाले समय में ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर सरस्वती पूजा तो मनाया ही जाता है लेकिन इसी जगह पर छठ के समय छठ भी मनाया जाता है इसलिए हम लोग चाहते हैं कि यहां पर जो छठ के लिए पोखरा बना हुआ है उसे सुंदरीकरण करते हुए छठ घाट का असली रूप दिया जाए।

जिससे आने वाले समय में छठ प्रति महिलाओं को छठ पूजा करने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीण मानरूप सिंह गोड़, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार अग्रहरी, नंदलाल प्रजापति आदि ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर यह कहा कि ग्राम पंचायत हो चाहे जिला पंचायत हो किसी भी विभाग से छठ पूजा आने से पहले इस घाट को सुंदरीकरण कराते हुए सही रूप में बनवाए जाने की मांग किये है।










