लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: त्रिपदा पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के रंग में सराबोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव(वाराणसी)। बड़ागांव विकास खंड , गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर दिखाई दिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, समारोह में मुख्य अतिथि रमाशंकर मौर्य पूर्व नेवी अधिकारी रहे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सतेन्द्र पाठक ,अजय सिंह , एच.एन .सिंह, गणेश प्रसाद, संतोष पटेल,शिव तिवारी, अनुराग सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।वहीं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों से एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रहित को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रीय चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हेड बॉय वैभव मिश्रा एवं हेड गर्ल रिया द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
विद्यालय द्वारा विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी, खों_खों एवं वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सभी शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार चौबे, सह निदेशक सचेंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, सह निदेशिका प्रमिला वर्मा, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment