लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सड़क पार करते समय बच्ची को अज्ञात वाहन ने मारी टक्करहालत गंभीर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर /राजाराम

सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को दोपहर एक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई बीजपुर मुर्धावा मार्ग पर रासपहरी गांव स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय बच्ची को टक्कर मार दी। और चालक मौके से फरार हो गया घायल बालिका की पहचान परनी निवासी विनोद की पुत्री चांद 9 वर्ष के रूप में हुई है बताया गया की घटना के समय चांद ने दुकान से बिस्कुट लेने के लिए सड़क पार कर रही थी स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योपुर में भर्ती कराया गया वहां चिकित्सक डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया डॉक्टर श्रीवास्तव के अनुसार बच्ची के सिर में गंभीर चोटे आई हैं और दोनों पैरों में फैक्चर हुआ है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में प्रयागराज गए हुए हैं चांद रासपहरी गांव में अपने नाना के घर पर रह रही थी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम दरसराम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment