लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: नकटू पुलिया पर बाइक-साइकिल की टक्कर, 2 घायल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

बीजपुर (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के नकटू में गुरुवार की सायं एक बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजो निवासी रबील खान (45) पुत्र सब्बीर खान गुरुवार शाम एनटीपीसी प्लांट से ड्यूटी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नकटू पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार मनोज कुमार (19), पुत्र विजय शंकर, निवासी नेमना ने उसे टक्कर मार दिया जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ( डायल 112 ) ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एनटीपीसी परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों व खराब रोड के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment