लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

चंदौली-: भारतीय जन क्रांति परिषद में चंद्रभूषण चौबे को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

चंदौली ब्यूरो कार्यालय

यूपी। चंदौली जनपद के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री चंद्रभूषण चौबे को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज के निर्देश पर आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। श्री चौबे ग्राम सिरसिया, पोस्ट कटवां माफी, विकास खंड शहाबगंज के निवासी हैं। संगठन ने उनके अब तक के सामाजिक कार्यों, सरल स्वभाव और जनहित में किए गए प्रयासों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी देते हुए विश्वास जताया है कि वह आगामी 10 दिनों के भीतर संगठन के कार्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा एक सशक्त टीम का गठन करने का प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि श्री चंद्रभूषण चौबे लंबे समय से क्षेत्र में समाज सेवा, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके मनोनयन से संगठन को जनपद चंदौली सहित पूर्वांचल क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष चंद्र त्रिपाठी ने भी विश्वास व्यक्त किया है कि श्री चौबे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे।


जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। प्रमुख रूप से जयप्रकाश एडवोकेट, चंद्रशेखर पाल, जलज कुमार मौर्य, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री चौबे के इस पद पर मनोनीत होने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की आवाज को एक मजबूत मंच प्राप्त होगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment