विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
ग्रापए को उचाईयो पर ले जाना मकसद- महेंद्रनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
बाबतपुर/वाराणसी। ग्रापए संगठन द्वारा 13 अप्रैल सन 2025 को प्रांतीय चुनाव में महेन्द्रनाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उनके साथ ही पूरी प्रांतीय समिति का सफलतापूर्वक चुनाव हुआ था। सोमवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित के जे इंटरनेशनल होटल में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सफलता के एक वर्ष का समारोह मनाया गया। भव्य दिव्य अंदाज में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने प्रदेश संरक्षक डॉ के एन राय, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि व संरक्षक विजय विनीत, प्रदेश कार्यसमिति के गजेंद्र सिंह ने एक साथ केक काटकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि जो ग्रापए की परंपरा रही है उसे आगे ले जाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहाकि ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया और करता रहूंगा। इसी के देन है कि हर जिले में अब प्रशासन व पत्रकार समिति की बैठक होने लगी है। आज संगठन लगातार उचाईयो को छू रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह ने महेन्द्रनाथ सिंह सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प स्नान कराया। गाजीपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना और वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी को विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका अंशिका सिंह ने मां वाग्देवी की स्तुति गायन किया। दिवंगत स्वर कोकिला आशा भोसले की स्मृति में उनकी गीत सुनाकर लोगों को विभोर कर दिया।

मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश संरक्षक डॉ के एन राय, विजय विनीत, राजेश अग्रहरि ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने एक वर्ष में संगठन की उपलब्धियों का बखान किया। अनुशासन और एकजुटता को संगठन की बुनियाद बताते हुए सभी पत्रकारों को ग्रा प ए में मिल रहे मान, सम्मान, स्वाभिमान और आत्मसम्मान को बनाये रखने की अपील की। ग्रा प ए प्रांतीय कार्यकारिणी के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने का महा उत्सव में बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी लोग शामिल हुए थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास दत्त मिश्रा, मंडल पदाधिकारी पंधारी वर्मा, नौशाद खा, शैलेन्द्र सिंह पिंटू,रिंकू पाठक, जिला संरक्षक रामजी पांडेय, जिला संरक्षक अरुण मिश्रा (बबलू) जिला संगठन मंत्री प्रवीण यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह, राजातालाब तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा, मो0 इरफान हासमी, दिलीप पटेल, आशीष सिंह, जिंतेंद्र जायसवाल, शिवम गुप्ता, दुर्गेश यादव,अमित वर्मा,काशीनाथ पांडेय,सन्तोष गुप्ता, विवेकानंद पटेल, रंजीत पटेल, शिव तिवारी, राजेश वर्मा,ओमकार भारती, अमित चौहान व महेश यादव समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा संगठन में जुड़े नए सदस्यों को अंगवस्त्रम और माल्यार्पण करते हुए उनको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व ग्रापये के संस्थापक स्व0 बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सी बी तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन पिंडरा तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया।









