लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकरनगर में जलभराव का एसडीएम दुद्धी ने लिया जायजा, एनसीएल दुद्धीचुआ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उमेश सागर/शक्तिनगर

शक्तिनगर, सोनभद्र। अम्बेडकरनगर में लगातार बनी जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार, 24 अगस्त को एसडीएम दुद्धी अशोक गुप्ता ने दोबारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों, आसपास के रास्तों का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पानी के भराव की स्थिति का मौके पर आकलन किया गया। एसडीएम ने एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के अधिकारियों से वार्ता कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लगातार बारिश और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की। एसडीएम के दोबारा निरीक्षण और एनसीएल अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रभावित परिवारों को समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबेडकर नगर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आ रही है।

ऐसे में केवल तत्काल जलनिकासी ही नहीं, बल्कि स्थायी जलनिकासी व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
मौके पर चिल्काडांड ग्राम प्रधान हीरालाल, लेखपाल देवेंद्र सिंह तथा एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment