
रोशन शर्मा,अनपरा। थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी तय होने से पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने मिर्जापुर निवासी एक युवक पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा कथित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के माध्यम से दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दिनांक 22 अगस्त 2026 को मृतक युवती के पिता मजहर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अनपरा गांव बैंकट मोड़ निवासी चांदनी की शादी मिर्जापुर निवासी इरफान पुत्र गुड्डू के साथ तय करने को लेकर बातचीत चल रही थी। दोनों के बीच शादी के उद्देश्य से बातचीत होती थी। परिजनों का आरोप है कि बाद में इरफान द्वारा चांदनी को परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि युवक के पास चांदनी से संबंधित व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो एवं वीडियो आदि थे, जिनके जरिए उसे कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया गया कि 28 दिसंबर 2025 को चांदनी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों को कथित तौर पर युवक द्वारा उसे परेशान किए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनपरा-शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर दी जान, युवक पर प्रताड़ना का आरोप

Updated on:










