लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बारावफात और जन्माष्टमी को लेकर अनपरा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा, अनपरा। बारावफात एवं जन्माष्टमी त्योहारों को लेकर सोमवार शाम 4 बजे अनपरा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने मौजूद लोगों को नियम-कानून का पालन करने तथा दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी इंचार्ज ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या नियम-कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। बैठक में स्थानीय हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित पीस कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment