लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अपडेट न्यूज़,सोनभद्र-पुत्र की संदिग्ध मौत को लेकर पिता ने हत्या का आरोप लगाकर दी तहरीर

---Advertisement---

(मृतक की फ़ाइल फ़ोटो)

अपडेट न्यूज़, रोशन शर्मा, शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके पिता राम यश मिश्रा ने थाना शक्तिनगर में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के पिता के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी अपने पुत्र रमाशंकर मिश्रा से फोन पर बातचीत हुई थी। पिता का दावा है कि बातचीत के दौरान रमाशंकर काफी परेशान और दुखी था। उसने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा तथा एनसीएल बीना में रहने वाले विकास चौहान के बीच कथित संबंधों का जिक्र करते हुए आशंका जताई थी कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकास चौहान उसके घर पर उसके अनुपस्थित रहने के दौरान आता-जाता था। पिता के मुताबिक, रमाशंकर ने यह भी कहा था कि वह उसी दिन विकास चौहान को पकड़ने वाला है। इसके अगले दिन 23 अगस्त को परिवार को रमाशंकर की मृत्यु की सूचना मिली, जबकि तहरीर के अनुसार उसकी मृत्यु 22 अगस्त को ही हो चुकी थी। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि रमाशंकर की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा घर पर की गई तथा बाद में घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। हालांकि, ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं और इनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राम यश मिश्रा ने थाना प्रभारी से मामले में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान एवं अन्य संदिग्ध सहयोगियों के विरुद्ध निष्पक्ष विवेचना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर 27 अगस्त 2026 को थाना शक्तिनगर में दी गई है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment