लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

अनपरा, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल द्वारा काशीमोड़ शक्तिकेन्द्र स्थित अनपरा गेस्टहाउस में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार केशरी उपस्थित रहे। बैठक में मण्डल प्रवासी प्रशांत श्रीवास्तव, मण्डल प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, जिला कार्यसमिति सदस्य सुमित केशरी एवं जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अनिल प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, बंशी वैश्य, राकेश बैसवार, संजय त्रिपाठी, रितु राज मौर्या, कृष्णा सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्णा चौरसिया, रविजीत कंग, शिवप्रकाश बैसवार, सुमित सोनी, धर्मेन्द्र गुप्ता, विकास जायसवाल, कुंदन सिंह, आकाश पांडेय, सहित सभी मण्डल पदाधिकारीगण, मण्डल कार्यसमिति सदस्य एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक का कुशल एवं प्रभावी संचालन मण्डल महामंत्री अरिसुदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने की। बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने का संकल्प लिया।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment