
रोशन शर्मा, अनपरा, सोनभद्र। अनपरा पुलिस की तत्परता से एक महिला की खोई हुई सोने की चेन बरामद कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उर्मिला देवी (50 वर्ष), पत्नी ब्रजनाथ मधोशी, निवासी नगर पंचायत अनपरा वार्ड नंबर 20, टैगोर नगर, अनपरा बाजार से ऑटो द्वारा काशी मोड़ जा रही थीं। काशी मोड़ पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके गले की सोने की चेन कहीं गिर गई या खो गई है। महिला ने तत्काल इसकी सूचना अनपरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद महिला की सोने की चेन उसी ऑटो में गिरी हुई बरामद कर ली गई। बरामद चेन को पुलिस ने सकुशल महिला उर्मिला देवी के सुपुर्द कर दिया। अपनी खोई हुई चेन वापस मिलने पर महिला ने अनपरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। चेन की तलाश एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शशि भूषण, कांस्टेबल अजीत कुमार एवं महिला कांस्टेबल माला शामिल रहीं।












