– चोरी की बोलेरो, मोटरसाइकिल और नंबर प्लेट बरामद, शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता

रोशन शर्मा, सोनभद्र, शक्तिनगर। थाना शक्तिनगर पुलिस ने बोलेरो वाहन चोरी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, वादी विकास पाण्डेय, पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर ने थाना शक्तिनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से लगभग 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन 26 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वाहन वहां से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 163/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को 1 सितंबर की रात करीब 10:03 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो, एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040 तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बरामदगी एक बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040
बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558
इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम तथा कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।










