लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

‘ऑपरेशन शुद्धि’ में पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब व डीसीएम ट्रक बरामद

---Advertisement---

सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए डीसीएम ट्रक से 464 पेटियों में 13,296 शीशी यानी 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब ₹60 लाख है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को हाईटेक रेलवे क्रासिंग एवं मुर्धवा चर्च के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहार/झारखंड की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मुर्धवा तिराहा के पास रनटोला मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक डीसीएम आइसर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद चालक ने वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर करीब 200 मीटर आगे ट्रक को रोक लिया।

गिरफ्तार चालक की पहचान करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार (28 वर्ष), निवासी देव नगर, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई।
‘FOR SALE PUNJAB ONLY’ अंकित मिली शराब डीसीएम ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की बोतलों पर “FOR SALE PUNJAB ONLY” अंकित था। चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे पहले ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक होने की जानकारी दी गई थी, बाद में बताया गया कि उसमें अंग्रेजी शराब है और उसे बिहार पहुंचाना है। रास्ते में उसे व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से लोकेशन और आगे का मार्ग बताया जा रहा था। पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच में जुटी है।

बरामदगी 464 पेटियों में 13,296 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 4077.36 लीटर, अनुमानित कीमत ₹33 लाख डीसीएम आइसर ट्रक संख्या GJ27TD6174, अनुमानित कीमत ₹27 लाख 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ₹1,200 नकदपुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 165/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित थाना पिपरी पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment