लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

स्वर्गीय प्रेम भाई जन्मदिन पर भारत के कोने-कोने में शिक्षा, चिकित्सा , हर हाथ को काम, हर खेत को पानी , स्वावलंबी को किया याद

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र। सामाजिक सेवा , समर्पण, त्याग के माध्यम से जनमानस पर अमिट छाप छोड़ने वाले जनपद सोनभद्र ही नहीं अभी तो देश -विदेशों के विभिन्न प्रांतो आदर्श एवं प्रेरणा के स्रोत स्वर्गीय प्रेम भाई जी का 91वाँ जन्म दिन उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्मृतियों को साझा कर उनके उच्च आदर्शों को जीवंत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य राजेश कुमार भारती ने कहा कि प्रेम भाई जी ने रासायनिक खाद्य से दूर जैविक खेती द्वारा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास है का अलख जगाकर रासायनिक खेती से दूर जैविक खेती का सपना दिखाया। गोविंद बल्लभ पंत सागर परियोजना के रूप में 1973 में सचिव रहे गरीब गुरबा की सदैव चिन्ता की जिसकी तस्वीर उनकी पुत्री सुभा बहन में दिखती है । वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अमरनाथ जयसवाल ने कहा कि कालांतर के दिनों में अपने कार्य का प्रारंभ बिहार ,उड़ीसा से तत्कालीन जिला मिर्जापुर सहित देश-विदेश के कोने-कोने में मानव के सशक्तिकरण का कार्य किया । विशिष्ट अतिथि रामेश्वर प्रसाद राय ने अपने तत्कालीन बिहार राज्य के डाल्टनगंज में बंधि निर्माण में श्रमदान आदि सैकड़ो क्षेत्र में कार्य किया । वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने भाई जी ने बनवासी सेवा आश्रम उत्थान के लिए रिट तत्कालीन चीफ जस्टिस के इन भगवती प्रसाद के समय दायर किया देश के कोने-कोने में धारा 4 के तहत् जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के भौमिक अधिकार की बात की। भाई जी 8-9 भाषा के ज्ञाता थें। छात्रावास के स्थान चयन आदि स्मृतियों को रखा । एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद यादव ने छोटे-छोटे बंधी , पाठशाला, धारा 20 की जमीन का मुआवजा परियोजना द्वारा प्रदान आदि पर प्रकाश डाला । डॉक्टर वीर अभिमन्यु सिंह ने स्मृतियों से जुड़ी काव्य रचना के बीच उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने उनके कार्यों की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा किया। स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब शोषित वंचितों के उत्थान भूमि हकदारी मोर्चा द्वारा भूमि हकदारी मोर्चा द्वारा भौमिक अधिकार के साथ तमाम प्रतिभाओं पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्यारे पानीका व स्वर्गीय विजय सिंह गौड़, पूर्व विधायक हरिराम चेरो , वर्तमान जिला अध्यक्ष, महेशानंद भाई सरीखे व्यतित्व को सजाने संवारने निखारने का कार्य पर प्रकाश डाला। बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री सुभा बहन ने पिता के जन्म दिवस पर उनके विचारों और स्मृतियों को याद करने वाले वक्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया साथ ही शोषित वंचित आदिवासी क्षेत्र के लोगों को विभिन्न मुकदमों में न्याय के लिए अधिवक्ताओं के संयुक्त पैनल की जरूरत में संयुक्त सहयोग का आह्वाहन किया। राखी जायसवाल ने सिलाई मशीन कार्य व योग प्रशिक्षण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला संघ चालक रविन्द्र जायसवाल, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, देवनाथ भाई, विमल भाई, चित्रांगन दुबे , राम जी पाण्डेय, धरमु सिंह,सन्तोष जायसवाल, कृष्ण मुरारी पांडे, अनुप कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment