संजय चेतन/सोनभद्र
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने सेंटर के डॉक्टर और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक ओबरा के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, मृतक के पेट में काफी तेज दर्द हो रहा था। उनकी हालत को देखते हुए परिजनों ने कई बार जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड कराने का अनुरोध किया, लेकिन उनका आरोप है कि इसके बावजूद समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया।
परिजनों का कहना है कि लगातार पेट दर्द और बिगड़ती हालत के बीच समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर होती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते अल्ट्रासाउंड और आवश्यक उपचार किया जाता, तो शायद उनके पति की जान बचाई जा सकती थी।
घटनास्थल पर प्रशासन पहुंचकर परिवार जनों को समझबुझाकर के शांत किया
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।










