लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जाम में खड़ी बस के पीछे गए परिचालक को ट्रक ने कुचला, मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर हादसे से मचा हड़कंप, भोर में क्रेन से निकाला जा सका शव

रेणुकूट(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर गुरुवार की देर रात जाम के बीच हुए दर्दनाक हादसे में एक निजी बस के परिचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसके नीचे परिचालक दब गया। पुलिस ने हिंडाल्को की क्रेन की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे शव को बाहर निकाला।

पिपरी पुलिस ने इस वारदात को बताया

पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि गुल हसन (58) पुत्र मोहम्मद इजराइल, निवासी प्रतापगढ़, अंबिकापुर से रेणुकूट के बीच चलने वाली निजी बस में परिचालक था। गुरुवार की रात मुर्धवा से हाथीनाला के बीच वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण मुर्धवा मोड़ पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी। रात लगभग 11 बजे अंबिकापुर की ओर से बस पहुंची तो चालक ने भी जाम के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गुल हसन बस के पीछे की ओर चला गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि परिचालक सड़क किनारे खाई में गिरे ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को बाहर निकालने के लिए हिंडाल्को प्रबंधन से क्रेन मंगाई गई। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार की भोर करीब चार बजे शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचे और तहरीर देकर आगे की कार्रवाई शुरू कराई l

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment