लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा बाजार में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से जाम, राहगीर परेशान

---Advertisement---


अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र के मुख्य बाजार में दुकानों के सामने कथित अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार देर शाम अनपरा बाजार में जाम की स्थिति इतनी विकट हो गई कि राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग तथा दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाए जाने से आवागमन के लिए उपलब्ध जगह लगातार संकरी होती जा रही है। व्यस्त समय में आमने-सामने वाहनों के आ जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। रविवार देर शाम लगे जाम के चलते बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए रेणुसागर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया, जिसके बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण और मनमानी पार्किंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने और बाजार में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment