लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सहायक लोको पायलट कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर घायल, दोनों पैरों में गंभीर चोट

---Advertisement---

सहायक लोको पायलट कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर घायल, दोनों पैरों में गंभीर चोट


बीना, अनपरा, सोनभद्र। सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत सहायक लोको पायलट सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा अनपरा थाना क्षेत्र के बासी में हुआ। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर कुमार 35 पुत्र राम आशीष ताती, बाइक से सुबह करीब 7:10 बजे ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बासी क्षेत्र में सदगुरु इंटरप्राइजेज के ट्रेलर UP 64-BT-4622 की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अटल अस्पताल, बीना पहुंचाया गया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। चिकित्सक डॉ. विनय कुमार के अनुसार घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, वैढ़न सिंगरौली, मध्य प्रदेश रेफर किया गया है। बताया गया कि घायल चंद्रशेखर कुमार का स्थायी पता बढ़ियारपुर, जिला मुंगेर, बिहार है, जबकि वर्तमान में वह अनपरा डी बाबा क्षेत्र में रह रहे हैं।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment