लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

माँ काली मंदिर में चांदी का मुकुट और छतरी समेत कीमती सामान चोरी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

चोपन(सोनभद्र)। चोरों ने चोपन स्थित माँ काली मंदिर में देर रात धावा बोलकर माँ काली का चांदी का मुकुट, चांदी की छतरी तथा पीतल की लड्डू गोपाल की प्रतिमा समेत अन्य सामान बीती रात चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी की सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का कपाट खोलने पहुंचे। मंदिर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गए।

पुजारी ने तत्काल घटना की सूचना थाना चोपन पुलिस एवं मंदिर समिति के सदस्यों को दी। बताया गया कि चोरों ने पार्क की ओर स्थित मंदिर के छोटे गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर माँ की नथिया को आर्टिफिशियल समझकर वहीं फेंक गए।

सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज एवं प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुजारी मनीष तिवारी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना चोपन में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

मंदिर समिति के अनुसार, इससे पहले भी मंदिर परिसर से समरसेबल के केबल एवं तार की दो बार चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर समिति एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दो बार आग्रह किया जा चुका था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीआरबी की गश्त भी लगाई गई थी, इसके बावजूद चोरों ने मंदिर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोपन कस्बे में मोटरसाइकिल एवं अल्टीनेटर चोरी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर लल्लू श्रीवास्तव, आशीष सिंह, दिनु गोयल, संजय चेतन ,सुनींल सिंह ,बबलू गिरी,सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने तथा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment