किशन पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा XUV, 2 मोबाइल फोन और 2 नंबर प्लेट भी बरामद किया है गुरुवार दोपहर 2 बजे SP अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 सितंबर की रात मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा XUV पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगी। घेराबंदी कर वाहन को रोककर उसमें सवार 2 युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी से प्लास्टिक टेप में पैक 195 पैकेट गांजा बरामद हुआ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार (23), निवासी महोबा और महिपाल पाल (23), निवासी कबरई, महोबा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर महोबा पहुंचाने जा रहे थे और इसके एवज में उन्हें 20-20 हजार रुपये प्रति चक्कर देने की बात कही गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूर्व में भी गांजा पहुंचाने की बात स्वीकार की है पुलिस ने बताया कि चेकिंग से बचने और पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। मामले में पिपरी थाने में NDPS एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।











