लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

स्वच्छता के संदेश के साथ निकली रैली, सीआईएसएफ जवानों ने चलाया सफाई अभियान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को एनटीपीसी प्रबंधन एवं सीआईएसएफ रिहंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वागत गेट से गैरेज तक निकाली गई रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश बनाए रखने का संदेश दिया गया।

रैली में सीआईएसएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। रैली के उपरांत स्वागत गेट के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों एवं एनटीपीसी कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ रिहंद इकाई के सहायक समादेष्टा (फायर) आलोक कुमार चौधरी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिश्राम सागर गुप्ता, निरीक्षक केके सिंह, पीके गोराईं, एमपी यादव समेत बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवान एवं एनटीपीसी कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment