लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गांधी जयंती अभियान, विधिक शिविर में सचिव ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, अहिंसा, पॉक्सो एक्ट पर किया जागरूक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्री राहुल सिविल जज सी0डी0/सचिव(पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा विमला इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकरण सचिव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश राहुल ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास की सफाई तक सीमित नहीं करना है बल्कि विचारों और आचरण की शुद्धता भी उतनी ही आवश्यक है।
श्री राहुल ने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विधिक जागरूकता सत्र के दौरान सचिव ने पॉक्सो एक्ट 2012 (लैंगिक अपराधों से बच्चों का् संरक्षण अधिनियम) एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत 18 वर्ष से कम आयु के सभी बालकों एवं बालिकाओं को समान सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए किसी भी अप्रिय घटना या असुरक्षित स्थिति में बिना डरे तुरंत विरोध करने तथा अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के दौरान बताया गया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध या शोषण की सूचना पुलिस या बाल संरक्षण इकाई को देना कानूनन अनिवार्य है। सचिव ने नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या निःशुल्क विधिक सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल, डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सत्यारमण त्रिपाठी, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. जय प्रकाश, स्थायी लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, एम.एस.ई.एम.वी.एस. संस्था से राजन कुमार व राजीव कुमार, पराविधिक स्वयंसेवक (PLVs) दीपन कुमार व भोलानाथ, तथा विद्यालय के शिक्षक नंदलाल शुक्ला व मनीष सिंह सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लगभग 82 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह जानकारी श्री राहुल सिविल जज सी0डी0/सचिव(पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment