लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

म्योरपुर-बभनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, उड़ीसा से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम

सोनभद्र। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर और बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्त को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक (26 वर्ष) पुत्र भीमा मलिक, निवासी सुगांपंगा, थाना टिकवली, जनपद कंधमाल, उड़ीसा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे थाना पूछापाड़ा क्षेत्र, उड़ीसा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना म्योरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 77/2025, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना बभनी में दर्ज मु0अ0सं0 105/2025, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बभनी और थाना म्योरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना म्योरपुर से उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज एवं कांस्टेबल मनोज कुमार, जबकि थाना बभनी से उपनिरीक्षक तौफीक खान एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment