लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जे.एस.पी. महाविद्यालय कसया में गांधी जी व शास्त्री जी की मनाई गई जयंती

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

जय प्रकाश /करमा

सोनभद्र जिले के विकास खंड करमा अंतर्गत कसया कला स्थित जे. एस. पी. महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रसन्न पटेल (जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, सोनभद्र एवं प्रबंध निदेशक, पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी) रहे।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
महापुरूषों को नमन: मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
संस्थान के प्रमुख एवं अतिथिगण: कार्यक्रम में संस्थापक बाबू पारसनाथ सिंह, उप प्रबंधक ममता सिंह (हंस LX पब्लिक स्कूल), डॉ. दशरथ, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, विकास मेहता (यूपी वाले), राजकुमार मौर्य, रंजना मौर्य, कृतिका सिंह मौर्य एवं हिना सिंह मौर्य उपस्थित रहे।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सहभागिता: इस अवसर पर जे. एस. पी. महाविद्यालय, इन्द्र प्रताप बी. टी. सी. कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल आई. टी. आई., पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जे. एस. पी. महाविद्यालय (डी.फार्म.) तथा हंस LX पब्लिक स्कूल कसया कला के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा दोनों महान विभूतियों के विचारों, सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment