लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी में चालक मनोज सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, आजमगढ़ के लिए हुए स्थानांतरित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी (सोनभद्र)। पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी के चालक मनोज सिंह का गैर जनपद आजमगढ़ में स्थानांतरण होने पर कसबा चौकी परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दुद्धी के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनोज सिंह के कार्यकाल तथा उनके कार्य व्यवहार की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मनोज सिंह इससे पूर्व भी दुद्धी कोतवाली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक दुद्धी में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली और सौम्य व्यवहार से आमजन के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। स्थानांतरण के इस मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस विदाई समारोह के दौरान दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना से संतु सरोज, हरिकेश आजाद, श्यामजी यादव सहित कई अन्य पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment