किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट(सोनभद्र)। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के कॉलोनी क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख अजय कुमार गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, पावर प्लांट प्रमुख विवेक गुप्ता, वैप प्रमुख अधिराज मोहन रॉय, कर्मचारी संबंध विभाग से निधीश गौड़, अनिल सिंह, बीपी श्रीवास्तव, सुरक्षा अधिकारी राजेश सिंह सहित यूनियन पदाधिकारी, उद्यान एवं एडमिन टीम के सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अजय कुमार गुप्ता ने सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दूतों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संबंध विभाग के केशव बोहरा ने किया। अंत में चांदनी निर्मल ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।











