लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

• स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

बीजपुर (सोनभद्र)। पुनर्वास प्रथम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार तड़के प्रसव के कुछ ही समय बाद एक नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति और आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार नेमना निवासी राजेश्वर प्रजापति अपनी गर्भवती पत्नी गायत्री को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार तड़के करीब तीन बजे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सामान्य प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सक मौजूद नहीं थे और उपचार स्टाफ नर्स के भरोसे चल रहा था।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के आरोप में एनटीपीसी रिहंद परिसर में एक प्रसूता द्वारा सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने का मामला भी सामने आया था।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के अनुसार नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों को उसे अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई थी। वहीं सीएमओ सोनभद्र आरके मिश्रा ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment