संजय चेतन/चोपन
सोनभद्र। स्थानीय चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 2 एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि SP अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और CO नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर की भोर करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास से श्रवण उर्फ गोलू (20) निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज (19) निवासी देउरवा, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर, हाल निवासी बारी डाला को गिरफ्तार किया पुलिस ने दोनों के पास से लाल रंग की 2 एक्साइड बैटरी और हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया।











