उमेश सागर/शक्तिनगर
शक्तिनगर। अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राखड़ परिवहन कर रहे दो ट्रेलरों को सीज कर दिया। दोनों वाहनों में परिवहन संबंधी अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार और उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव ने वाहन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान राखड़ लदे ट्रेलर UP-34 DT-1326 एवं UP-50 DT-8091 में अनियमितता मिलने पर दोनों वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।











