लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में निर्मला कान्वेंट रेणुकूट की पलक शर्मा ने जीता कांस्य पदक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। नगर स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्रा पलक शर्मा ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के पानीपत में किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पलक शर्मा ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय की ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया कि पलक की मेहनत, साहस और संघर्षशील भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पलक शर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पलक की इस सफलता से विद्यालय के खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिला है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment