लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: खिलाड़ियों के ठहरने के लिए तीन विद्यालय अधिकृत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दि

दुद्धी सोनभद्र। सोनांचल इण्टर कॉलेज, दुद्धी के आयोजकत्व में 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक 35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आने वाले छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं संरक्षकों के सुरक्षित और सुचारू आवास के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सोनभद्र ने आदेश जारी किया है। डीआईओएस द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रतिभागियों के तीन दिवसीय ठहराव के लिए तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों को अधिकृत किया गया है।
पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, दुद्धी: केवल बालिका वर्ग की प्रतिभागियों एवं महिला संरक्षकों के रहने की व्यवस्था।

कैरियर पब्लिक स्कूल, दुद्धी: बालक वर्ग के प्रतिभागियों एवं पुरुष संरक्षकों के रहने की व्यवस्था।
सेंट जेवियर्स स्कूल, दुद्धी: बालक वर्ग के प्रतिभागियों एवं सहयोगी दल के ठहरने की व्यवस्था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रतियोगिता अवधि (6 अक्टूबर की शाम से 9 अक्टूबर के समापन तक) के दौरान अपने-अपने परिसर में खिलाड़ियों के लिए आवास, पेयजल, विद्युत और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment