प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी
दुद्धी (सोनभद्र): सोनभद्र के दुद्धी स्थित टाउन क्लब मैदान पर आयोजित 35वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी की मेजबानी में चल रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से ही ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं की शुरुआत हुई।
विजेता एथलीटों को उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम 100 मीटर दौड़ (सीनियर बालक वर्ग)
प्रथम: संजय कुमार (शिवांचल)
द्वितीय: उमेश (पूर्वांचल)
तृतीय: जसवंत शर्मा (पूर्वांचल)
3000 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका वर्ग)
प्रथम: सुमन (मुख्यांचल)
द्वितीय: अमीषा
तृतीय: खुशी (सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी)
100 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका वर्ग)
प्रथम: ज्योति (मुख्यांचल)
द्वितीय: माही (पूर्वांचल)
तृतीय: आंशिक (मुख्यांचल)
100 मीटर दौड़ (जूनियर बालक वर्ग)
प्रथम: सत्यम पटेल (पूर्वांचल)
द्वितीय: विकास यादव
तृतीय: अनुराग (ऊर्ध्वंचल)
100 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका वर्ग)
प्रथम: अंजली (ऊर्ध्वंचल)
द्वितीय: शिवकुमारी (आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली, पूर्वांचल)
तृतीय: मिलन यादव (शिवांचल)

निर्णायक एवं तकनीकी टीम का योगदान
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में अंकित कुमार, अनुराग, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, लालमोहम्मद, जगदम्बा प्रसाद, सत्यनारायण कन्नौजिया और जगत नारायण यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अभिलेख एवं स्कोरिंग टीम में डॉ. अमर सिंह, रूपाली, कृपाशंकर तिवारी, सविता, समीक्षा तिवारी, ज्योति सिंह, गीता मौर्य, अंजली, रीता और सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी की कोमल पटेल ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के मंच संचालन की कमान अनिल कुमार सिंह, डॉ. अमर सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने संयुक्त रूप से संभाली।

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई प्रमुख हस्तियां और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
प्रबंधकीय उपस्थिति: राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव (प्रबंधक, सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज) एवं रेखा श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष)।
विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य: श्यामाचरण सिंह (राजकीय हाई स्कूल बैरखड़), जयंत प्रसाद (राजा चंडोल इंटर कॉलेज), अनीता गौड (राजकीय इण्टर कॉलेज झरोकला)।
अन्य विशिष्ट अतिथि: धनञ्जय वर्मा, गणेश प्रसाद यादव, आशुतोष दुबे, अम्बर गोंड, राघवेंद्र भाटिया, नंदकिशोर कन्नौजिया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव और आदर्श तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।











